Posts

Showing posts from October, 2018

*सांसद ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण_*

Image
किशनगंज:- किशनगंज सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सीमांचल स्पेशल स्टेटस मूवमेंटकैंपेन. जंतर मंतर दिल्ली By AIMIM Akhtarul Iman

Image
 

आज भारत के पूर्व "प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी" की पुण्यतिथि और "सरदार बल्लभ भाई पटेल" की जयंती पर किशनगंज जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाया।

Image
आज भारत के पूर्व "प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी" की पुण्यतिथि और "सरदार बल्लभ भाई पटेल" की जयंती पर किशनगंज जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाया।  इस अवसर पर किशनगंज विधायक डॉक्टर जावेद साहब, पिंटू चौधरी जी,लाल मोहम्मद भाई,सजल साह,अरुण साह, जुल्फिकार भाई,चिंटू,संभु,सरफ़राज़ और मैं मौजूद था।

कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन में उच्च स्तरीय बैठक, विधायक मुजाहिद आलम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के मौजूदगी में बैठक जारी, प्रखंड के सभी मदरसा के हैडमौलवी और मदरसा प्रबंध कमिटी सदस्य है मौजूद।

Image

कोचाधामन- बोहिता गांव में दो दिन पहले भीषण आग लगने का मामला,किशनगंज जमीअत उलमा के जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती जसीम अख्तर कासमी ने अपने काफिला के साथ आज गांव का दौरा किया,और राहत सामग्री वितरण किया।

Image

कोचाधामन - धनपुरा चौक में राशिद आलम के दुकान में एक ट्रैक्टकर अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा, दुकान में बैठे लोग बाल - बाल बचे।

Image

किशनगंज SDM फिरोज अख्तर ने SFC गोदाम का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक अनाज का किया जांच।

Image

किशनगंज- सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के मौके पर किशनगंज बीजेपी ने रन फॉर यूनिटी कार्यकर्म आयोजित कर लगाई दौर, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावे आम लोगों ने भी लिया हिस्सा।

Image

*टेढागाछ*- जैसा कि आप देख सकते हैं मटियारी धाट मे चचरी पुल बन कर तैयार है।कल तक तो सिर्फ दो चक्का वाहन ही पार किया जाता था।लेकिन अब चार चक्का वाहन भी पार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई

Image
*टेढागाछ*- जैसा कि आप देख सकते हैं मटियारी धाट मे चचरी पुल बन कर तैयार है।कल तक तो सिर्फ दो चक्का वाहन ही पार किया जाता था।लेकिन अब चार चक्का वाहन भी पार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। टेढागाछ वालों के लिए यह कोई नई बात नहीं है हर साल की तरह इस साल भी चचरी पुल का पार करना यह बताती है  कि हम टेढागाछ वाले किस सदी मे जीवन वयतीत कर रहे हैं।वहीं इसी नदी मे बनरहे लौचा पुल की बात करें तो इस पुल को उदधाटन किए कइ साल हो गए पर लोगों का आने जाने का उदधाटन न होसका ।पिछले दो साल से हर कोई यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस साल से आवागमन शुरू हो जाएगा । लेकिन ऐसा नहीं हो पता है।बरसात मे लोग नाव मे पार करते हैं।धंटे भर लाइन मे नाव के लिए खडा़ रहना पड़ता है काफी जद्दोजहद के बाद नम्बर आता है।कभी कभी समय इतना लग जाता है कि देर रात तक लोग घर नहीं पहुंचते पाते हैं।*स *किशनगंज*-टेढागाछ- से बाबुल रब्बानी की रिपोर्ट:

जिला पुलिस की इस सप्ताह के कार्यवाई का फलाफल

Image
किशनगंज:- जिला पुलिस कप्तान श्री कुमार आशिष के निर्देश पर जहाँ जिलेभर के थानों द्वारा विदेशी शराब- 4.5ltr व देशी शराब- 60ltr जप्त किया गया,₹91,620/- रुपये की भारतीय मुद्रा, जुर्माने के रूप में ₹73,600/- रुपये वसूला गया, साथ ही 04 वाहन व 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया,वहीं कई वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी भी की गई,उक्त कार्यवाई एक सप्ताह की है। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने व आमजनों को बेहतर सुरक्षा-व्यवस्था देने के लिए जिला पुलिस कटिबद्ध है।एसपी श्री आशिष के कार्यशैली देख, लोगों को उनसे काफी उम्मीदें भी है।

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पॉकेट मारी

Image
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पॉकेट मारी मंगलवार शाम कटिहार सालमारी के रेयाज का पर्स मारा,10 हजार नगदी सहित तीन एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य ज़रूरी काग़ज़ात थे पर्स में।

वीडियो देखें:AIMIM प्रदेश अध्यक्ष:अख्तरुल इमान ने सीमांचल मेंविकास के लिए धारा371लागू कराने की मुहिम में श...

Image
please wait AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने सीमांचल में विकास के लिए धारा371लागू कराने की मुहिम में शामिल होने की नोजवानों से अपील,,

VIDEO:AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने सीमांचल में विकास के लिए धारा371लागू कराने की मुहिम में शामिल होने की नोजवानों से अपील,,

Image
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने सीमांचल में विकास के लिए धारा371लागू कराने की मुहिम में शामिल होने की नोजवानों से अपील,,

बहादुरगज,किशनगंज::टेम्पो और ट्रक्टर के भिडंत में चार यात्री घायल

Image
बहादुरगज,किशनगंज:-किशनगंज- बहादुरगंज मुख्य मार्ग गोपालपुर काली मंदिर के समीप ट्रैक्टर और टेम्पो के बीच जबरदस्त भिडंत में टेम्पो में सवार चार यात्री घायल, सभी घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरगंज ले जाया गया,जहाँ समाजसेवी युवाओं आई.एच.आरजू, सरफराज अकरम,इफ्तिखार आलम,रमीज रजा आदि ने भी घायलों का मदद किए।

बहादुरगंज, किशनगंज:दुर्गापुर बनगामा पंचायत किया गया "खुले में शौच से मुक्त" घोषित_____

Image
बहादुरगंज, किशनगंज:-प्रखंड के दुर्गापुर बनगामा पंचायत को "ओडीएफ" घोषित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जुल्फिकार आदिल के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।  कार्यक्रम के अवसर पर बीडीओ मो. जुल्फिकार आदिल, मुखिया गयानंद मंडल, सरपंच विभू कुमार दास, पंसस सुंदर लाल सिंह, पंचायत सचिव बलदेव प्र. साह, सभी वार्ड सदस्यगण, सभी स्वच्छता कर्मि सहित भाड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित थे।

दिघलबैंक मेन मार्केट में 11000 का बिजली का तार बास के सहारे बिजली कभी भी हो सकती हैं अनहोनी बिजली विभाग को गम्भीरता से

Image

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय निदेशक (रीजनल डायरेक्टर) श्री कमांडर परमप्रीत सिंह जी ने आज एक बार फिर तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट, किशनगंज द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों का मुआयना किया!

Image
आज वह विशेष रूप से आई.टी.आई (तौहीद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी) काॅलेज पहुंचे, जहां उन्होंने कम्प्यूटर, ऐसी एंड रेफ्रीजरेटिंग, वेल्डिंग, सेविंग एंड कटिंग आदि ट्रेड का बारीकी से परीक्षण किया! साथ ही मुख्यालय स्थित लाइब्रेरी एंव लैब का भी मुआयना किया! इस मौके पर उनके साथ NIOS के एक अन्य अधिकारी राजीव शुक्ला भी उपस्थित थे! वे दोनों तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की शिक्षा व्यवस्था से बेहद प्रभावित हुए और उज्जवल भविष्य की कामना की

किशनगंज- बिहार कांग्रेस के प्रभारी राजेश लिलोटिया का बिहार दौरा, बागडोगरा एयरपोर्ट पर सांसद समर्थको द्वारा स्वागत किया गया,चार दिन के दौरे पर है बिहार कांग्रेस प्रभारी।

Image

अजमेर : किशनगंज सांसद मौलाना असरारूल हक कासमी अजमेर शरीफ से दिल्ली वापसी पर बीती रात 1 बजे समर्थकों ने सांसद महोदय को स्टेशन पहुँच कर रवाना किया

Image

किशनगंज डे मार्केट सब्जी मण्डी को अतिक्रमण मुक्त करते हुए नगर परिषद् के संजीव साह(लड्डू भाई), और जिला प्रसाशन के लोगो के साथ मैं भी मौजूद था।

Image

बहादुरगंज- पतलू चौक हादसे में ज़ख़्मी एक व्यक्ति की मौत, शमीम कपड़ा व्यापारी की भाभी की हुई मौत, हादसे में ज़ख़्मी अन्य लोगों का उपचार जारी,चन्दवार गांव के रहने वाले हैं सभी लोग, देर रात हुआ था हादसा।

Image

VIDEO:CM Nitish Kumar in Purnea University | पूर्णिया और किशनगंज को सीएम नीतीश...

Image
पूर्णिया में सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान- पूर्णिया में बनेगा हवाई अड्डा, हवाई अड्डे के लिए 37 एकड़ जमीन देगी सरकार, सीएम ने पूर्णिया यूनिवर्सिटी को संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देने का दिया आश्वासन, सीएम ने किशनगंज और पूर्णिया में फिशरी कॉलेज खोलने का भी किया एलान

मौत_का_सड़क बन चुका है NH 327

Image
आज़ का यह  रोड_एक्सीडेंट  पतलू चौक और रहमानगंज के बीच की है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार और उसके 3 बच्चे ओर बच्चों की मां सभी नाजुक इस्थ िति में हैं,  वहां उपस्थित लोगों से मालूम हुआ की ये परिवार चन्दवार की है, sho बहादुरगंज को फ़ोन कर जानकारी दिया और जख्मियों को इलाज़ के लिए टेम्पू पर सवार कर हॉस्पिटल रवाना किए।