बहादुरगंज, किशनगंज:दुर्गापुर बनगामा पंचायत किया गया "खुले में शौच से मुक्त" घोषित_____


बहादुरगंज, किशनगंज:-प्रखंड के दुर्गापुर बनगामा पंचायत को "ओडीएफ" घोषित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जुल्फिकार आदिल के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। 

कार्यक्रम के अवसर पर बीडीओ मो. जुल्फिकार आदिल, मुखिया गयानंद मंडल, सरपंच विभू कुमार दास, पंसस सुंदर लाल सिंह, पंचायत सचिव बलदेव प्र. साह, सभी वार्ड सदस्यगण, सभी स्वच्छता कर्मि सहित भाड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित थे।

Comments