राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय निदेशक (रीजनल डायरेक्टर) श्री कमांडर परमप्रीत सिंह जी ने आज एक बार फिर तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट, किशनगंज द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों का मुआयना किया!



Image may contain: 13 people

आज वह विशेष रूप से आई.टी.आई (तौहीद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी) काॅलेज पहुंचे, जहां उन्होंने कम्प्यूटर, ऐसी एंड रेफ्रीजरेटिंग, वेल्डिंग, सेविंग एंड कटिंग आदि ट्रेड का बारीकी से परीक्षण किया!


साथ ही मुख्यालय स्थित लाइब्रेरी एंव लैब का भी मुआयना किया! इस मौके पर उनके साथ NIOS के एक अन्य अधिकारी राजीव शुक्ला भी उपस्थित थे! वे दोनों तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की शिक्षा व्यवस्था से बेहद प्रभावित हुए और उज्जवल भविष्य की कामना की

Comments