मदरसा के हैडमौलवी व प्रबंध कमिटी के साथ विधायक ने की उच्चस्तरीय बैठक, कई अधिकारी हुए शामिल___

Image may contain: 4 people, people sitting and text

किशनगंज:- प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मदरसा के हैडमौलवी व प्रबंध कमिटी के साथ कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने की उच्चस्तरीय बैठक,बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार दीपक, बीडीओ मो. मिनहाज आलम, सीओ शफी अख्तर थे मौजूद।बैठक को संबोधित करते हुए जिला कल्याण पदा. श्री दीपक ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा गरीब अल्पसंख्यक मुस्लिम तलाकशुदा महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुढृढ़ करने के उद्देश्य से वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने हेतू योजना चलाई जा रही हैं जिसके अंतर्गत उन्हें एकमुश्त ₹25000/- की अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं बैठक में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री आलम ने कहा कि सूबे की नीतीश सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए न्याय के साथ कार्य कर रही है। 

बैठक में ऐ भी थे मौजूद- मो. सुफियान, मास्टर मुश्ताक आलम, मुखिया तनवीर आलम, नवेद आलम, महफूज आलम, गुलाम मुस्तफा, जफर आलम, नुर ईस्लाम, जुनैद आलम, शफीक आलम सहित मदरसा के हैडमौलवी, सचिव व अध्यक्ष।

Comments