NIOS के रीजनल डायरेक्टर श्री कमांडर परमप्रीत सिंह जी आज तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट, किशनगंज तशरीफ़ लाए! उन्होंने तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों (जमियत उल इमाम अल बुखारी, जामिया आइशा इस्लामिया, तौहीद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी, ए.एम.एस इन्टरनेशनल स्कूल आदि ....) का मुआयना किया!
NIOS के रीजनल डायरेक्टर श्री कमांडर परमप्रीत सिंह जी आज तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट, किशनगंज तशरीफ़ लाए! उन्होंने तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों (जमियत उल इमाम अल बुखारी, जामिया आइशा इस्लामिया, तौहीद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी, ए.एम.एस इन्टरनेशनल स्कूल आदि ....) का मुआयना किया! छात्र-छात्राओं से मुलाक़ात की, शिक्षा संबंधित विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा की! तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की शिक्षा व्यवस्था से प्रभावित होकर कमांडर परमप्रीत सिंह जी ने कहा कि, निश्चित रूप से किशनगंज की शैक्षिक पिछड़ापन दूर करने में तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है
! जो व्यवस्था मैंने आज यहां देखा उसे साझा करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे लेकिन यह जरूर कहूँगा कि शायद ही बिहार में कोई ऐसी संस्था होगी जो इतने व्यवस्थित तरीके से शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हो! मैं इसके लिए तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना मुतीउर्रहमान जी को मुबारकबाद देता हूं, साथ ही भरोसा दिलाता हूं कि NIOS शिक्षा के क्षेत्र में हर तरह से आपका सहयोग करेगा!
इसके मौके पर रीजनल डायरेक्टर श्री कमांडर परमप्रीत सिंह जी के साथ NIOS से जुड़े राजिव शुक्ला भी उपस्थित थे!
Comments
Post a Comment