बहादुरगंज, किशनगंज:अखिल भारतीय गंगई महासंघ की बैठक में पूर्व सांसद,विधायक व अन्य रहे मौजूद

बहादुरगंज, किशनगंज:-प्रखंड मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में अखिल भारतीय गंगई महासंघ की बैठक हुई। जहाँ गंगई समाज के पहले डीएसपी बने प्रकाश कुमार सिंह को अखिल भारतीय गंगई (गणेश)महासंध के तरफ से अररिया के पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सम्मानित किया।
मौके पर रानीगंज के विधायक परमानंद ऋषिदेव,समारोह के अध्यक्षता कर रहे डाॅ पी पी सिन्हा, महासंध के अध्यक्ष एमपी सिंह, पंचदेव प्र सिंह, मनोज विश्वास, श्याम मंडल , लखी गणेश, सहित गंगई समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।मंच संचालन की जिम्मेदारी समारोह के संयोजक चन्द्र भूषण सिंह ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जय कुमार सिंह,मदन कुमार सिंह ,अरविन्द कुमार सिंह, शक्ति कुमार सिन्हा,संजय गणेश,मनोज विश्वास का सराहनीय योगदान रहा।
Comments
Post a Comment